एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 13 और मरीजों की मौत, 1841 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,979 तक पहुंच गया।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 13 और मरीजों की मौत, 1841 नये मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, सात नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,979 तक पहुंच गया।

वहीं, इस अवधि में कोविड-19 के 1841 नये मरीज सामने आए जिन्हें मिलाकार राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,09,438 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020 Exit Polls Results Live: बिहार में 44 फीसदी लोगों ने तेजस्वी यादव को माना अगला सीएम.

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 13 और मरीजों की मौत हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1979 हो गयी।

उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 382, जोधपुर में 192, बीकानेर में 144, अजमेर में 147, कोटा में 116, भरतपुर में 95, पाली में 76 , उदयपुर में 75 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव खत्म, अंतिम चरण में 5 बजे तक 54.06% मतदान.

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,91,132 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 1841 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 2,09,438 हो गयी है जिनमें से 16,327 रोगी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 341, जोधपुर के 221, बीकानेर के 181, अलवर के 103, अजमेर के 169 व सीकर के 99 नये मरीज शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2020 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).