देश की खबरें | जगरेब ओपन के लिये 13 सदस्यीय भारतीय कुश्ती टीम का ऐलान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कुश्ती महासंघ की तदर्थ समिति ने क्रोएशिया में होने वाले जगरेब ओपन के लिये 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है ।

नयी दिल्ली, दो जनवरी भारतीय कुश्ती महासंघ की तदर्थ समिति ने क्रोएशिया में होने वाले जगरेब ओपन के लिये 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है ।

क्रोएशिया की राजधानी में होने वाला पहला विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट 10 से 14 जनवरी तक चलेगा ।

डब्ल्यूएफआई का संचालन भारतीय ओलंपिक संघ की तीन सदस्यीय समिति कर रही है । खेल मंत्रालय ने संजय सिंह की अगुवाई में चुने गए महासंघ को उसके अपने संविधान के उल्लंघन के मामले को लेकर निलंबित कर दिया ।

तदर्थ समिति के प्रमुख भूपिंदर सिंह बाजवा हैं ।

बाजवा ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ विदेश मंत्रालय ने समय पर दखल दिया जिससे 25 भारतीयों को वीजा औपचारिकतायें पूरी करने के बाद अब जगरेब जाने का मौका मिल गया है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘टीम को वीजा की अपाइंटमेंट हासिल करने में परेशानी हो रही थी लेकिन विदेश मंत्रालय ने मदद की ।’’

बाजवा ने कहा कि क्रोएशियाई कुश्ती महासंघ के महासचिव टिन ब्रेगोविच ने 13 पहलवानों, नौ कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और तीन रैफरियों को न्यौता दिया है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने सुनिश्चित किया है कि ओलंपिक खेलने के दावेदार पहलवानों को मौका मिले । हमें यकीन है कि जगरेब में खेलने वाले पहलवान अप्रैल में होने वाले एशियाई क्वालीफिकेशन और मई में विश्व क्वालीफिकेशन के लिये पुख्ता तैयारी करेंगे ।’’

टीम :

पुरूष फ्रीस्टाइल : अमन (57 किलो), यश (74 किलो), दीपक पूनिया (86 किलो), विकी (97 किलो) और सुमित (125 किलो)

ग्रीको रोमन : ज्ञानेंदर (60 किलो), नीरज (67 किलो), विकास (77 किलो), सुनील कुमार (87 किलो), नरिंदर चीमा (97 किलो), नवीन (130 किलो) ।

महिला : सोनम (62 किलो) और राधिका (68 किलो)

कोचिंग और सहयोगी स्टाफ : कुलदीप सिंह (टीम प्रमुख और कोच), विनोद कुमार, सुजीत, शशि भूषण प्रसाद, मनोज कुमार, वीरेंदर सिंह और अलका तोमर (कोच)

विशाल कुमार राय (फिजियो) और नीरज (मालिशिया)

रैफरी : सत्य देव मलिक, दिनेश धोंडिबा, संजय कुमार ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें