एजेंसी न्यूज

Pakistan: पाकिस्तान में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Pakistan: पाकिस्तान में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

लाहौर (पाकिस्तान), 14 अगस्त : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बचाव अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक से बस की टक्कर हो गई. बस में कुल 18 यात्री सवार थे.

अधिकारियों ने कहा, ‘‘दुर्घटना के बाद बचाव दल ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शेष पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.’’ मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं. यह भी पढ़ें : एफपीआई ने अगस्त में अबतक शेयर बाजारों में 22,452 करोड़ रुपये डाले

अधिकारियों ने कहा कि जिस जगह दुर्घटना हुई वहां बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया था. बयान में कहा गया, ‘‘दुर्घटना के बाद बस गन्ने के ढेर के नीचे दब गई और बचाव दल को घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लगा.’’

प्राप्त सूचना के अनुसार, ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).