खेल की खबरें | साव शतकीय पारी में जड़े 13 चौके और नौ छक्के, मुंबई ने असम को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया एकदिवसीय श्रृंखला की टीम में जगह नहीं मिलने पर निराशा जताने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने 61 गेंद में 134 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां असम को 61 रन से शिकस्त दी।

राजकोट, 14 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया एकदिवसीय श्रृंखला की टीम में जगह नहीं मिलने पर निराशा जताने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने 61 गेंद में 134 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां असम को 61 रन से शिकस्त दी।

ग्रुप ए के इस मैच में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर मुंबई ने तीन विकेट पर 230 रन बनाने के बाद असम की पारी को 19.3 ओवर में 169 रन पर समेट दी।

साव ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में अपनी पारी में 13 चौके और नौ छक्के जड़े।

उन्होंने यशस्वी जायसवाल (30 गेंद में 42 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। उन्होंने महज 19 गेंद में अर्धशतक और फिर 46 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा किया।

साव ने इससे पहले मध्यप्रदेश के खिलाफ 29 और मिजोरम के खिलाफ नाबाद 55 रन की पारी खेली थी।

इस 22 साल के खिलाड़ी ने जुलाई 2021 में पिछली बार राष्ट्रीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ प्रतिनिधित्व किया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए असम के लिए रज्जाकुद्दीन अहमद ने सबसे ज्यादा 26 गेंद में 39 रन बनाये। इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग ने 10 गेंद में 28 रन बनाये।

मुंबई के लिए तुषार पांडे ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि शम्स मुलानी, अमन हकीम खान और तनुश कोटियान ने दो-दो विकेट झटके।

ग्रुप के अन्य मैच में उत्तराखंड ने मध्यप्रदेश को 50 रन से हराया। उत्तराखंड ने दो विकेट पर 194 रन बनाने के बाद मध्यप्रदेश की पारी में 144 रन पर समेट दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\