देश की खबरें | उप्र के 13 जिले बाढ़ से प्रभावित, वर्षाजनित हादसों में 13 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के 13 जिले इस वक्त बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान वर्षाजनित हादसों में कुल 13 लोगों की मौत हो गयी है।
लखनऊ, 22 जुलाई उत्तर प्रदेश के 13 जिले इस वक्त बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान वर्षाजनित हादसों में कुल 13 लोगों की मौत हो गयी है।
राहत आयुक्त कार्यालय से सोमवार शाम प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोरखपुर, उन्नाव, हरदोई, अयोध्या, बदायूं, बाराबंकी, बस्ती, आजमगढ़ और देवरिया के कुल 693 गांवों की लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।
इसके अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान वर्षाजनित हादसों में कुल 13 लोगों की मौत हुई है। फतेहपुर, मैनपुरी और गोंडा में दो-दो तथा मथुरा, जालौन, श्रावस्ती, महोबा, प्रतापगढ़, वाराणसी और मुजफ्फरनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गयी है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में औसतन डेढ़ मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी है।
रिपोर्ट के अनुसार, घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या और तुर्तीपार (बलिया) में जबकि कुआनो नदी गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

