गौतमबुद्ध नगर जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 13 लोग गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोविड-19 की वजह धारा 144 व लॉकडाउन लागू है।
नोएडा, दो मई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन और धारा-144 का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार को सात मामले दर्ज किए गए और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोविड-19 की वजह धारा 144 व लॉकडाउन लागू है।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने पर शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों में कुल सात मामले दर्ज किए गए और पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 710 वाहनों की जांच की गई और 174 वाहनों का चालान काटा गया जबकि 10 वाहनों को जब्त किया गया।
सिंह ने बताया कि आकस्मिक सेवाओं से जुड़े 11 वाहनों का परमिट जारी किया गया।
मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी ने बताया कि 200 जांच स्थलों पर अवरोधक लगाकर पुलिस 24 घंटे जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली से आने वाले लोगों का प्रवेश जनपद गौतमबुद्ध नगर में बंद कर दिया गया है। जनपद के सभी प्रवेश-निकास मार्ग पर अवरोधक लगाकर प्रवेश निषेध का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

