एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 12,899 नए मामले, 107 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,07,90,183 हो गए, वहीं 1,04,80,455 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 12,899 नए मामले, 107 लोगों की मौत

नयी दिल्ली, चार फरवरी देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,07,90,183 हो गए, वहीं 1,04,80,455 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, वायरस से देश भर में 107 और लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,54,703 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,04,80,455 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.13 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।

देश में अभी कोविड-19 के उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,55,025 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.44 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, तीन फरवरी तक 19,92,16,019 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 7,42,841 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया था।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 107 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 30, केरल के 20, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल के सात-सात और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के छह-छह लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक वायरस से कुल 1,54,703 लोगों की मौत हुई हैं, जिनमें से महाराष्ट्र के 51,169 , तमिलनाडु के 12,371, कर्नाटक के 12,225, दिल्ली के 10,864 , पश्चिम बंगाल के 10,195, उत्तर प्रदेश के 8,674 और आंध्र प्रदेश के 7,157 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2021 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).