एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,881 नए मामले, 334 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 12,881 मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3,66,946 पर पहुंच गई है। साथ ही 334 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 12,237 हो गई है।

देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,881 नए मामले, 334 और लोगों की मौत
जियो

नयी दिल्ली, 18 जून भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 12,881 मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3,66,946 पर पहुंच गई है। साथ ही 334 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 12,237 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार फिलहाल 1,60,384 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,94,324 लोग स्वस्थ हो गए हैं तथा एक मरीज देश छोड़कर चला गया है।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: तिरंगे से लिपटा सूर्यपेट पहुंचा वीर-सपूत संतोष बाबू का पार्थिव देह, किसी ने लगाया अमर रहें का नारा तो किसी ने भरी आंखो से दी श्रद्धांजलि.

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 52.95 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | गलवान में हुई हिंसक झड़प से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए आज 10:30 बजे मेजर जनरल स्तर की वार्ता होगी: भारतीय सेना सूत्र: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत में लगातार सातवें दिन संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

जिन 334 लोगों की मौत हुई है उनमें से 114 की महाराष्ट्र, 67 की दिल्ली, 48 की तमिलनाडु, 27 की गुजरात, 18 की उत्तर प्रदेश, 12 की हरियाणा, 11 की पश्चिम बंगाल, आठ की कर्नाटक, छह-छह लोगों की पंजाब और मध्य प्रदेश, पांच की राजस्थान, तीन की बिहार, दो-दो लोगों की जम्मू कश्मीर और आंध्र प्रदेश में मौत हुई है।

छत्तीसगढ़, झारखंड, पुडुचेरी, तेलंगाना और उत्तराखंड में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).