देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 12727 नए मामले, 77 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 12727 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,33,704 हो गई।
भोपाल, 20 अप्रैल मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 12727 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,33,704 हो गई।
राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में इस बीमारी मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,713 हो गयी है।
यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 1753 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1694, ग्वालियर में 1061 एवं जबलपुर में 874 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 4,33,704 संक्रमितों में से अब तक 3,50,720 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 78,271 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को 8937 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

