एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 127 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 127 नए मामले सामने आए और दो नयी मौतें हुईं, जिससे मृतकों की कुल संख्या 10,884 हो गई। एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से कोई मृत्यु नहीं हुई थी।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 127 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत

नयी दिल्ली, 10 फरवरी दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 127 नए मामले सामने आए और दो नयी मौतें हुईं, जिससे मृतकों की कुल संख्या 10,884 हो गई। एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से कोई मृत्यु नहीं हुई थी।

लगभग नौ महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। मंगलवार को संक्रमण के कुल 100 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,36,387 हो गए और मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,884 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,046 है।

अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को संकमण दर 0.19 प्रतिशत रही।

दिल्ली में 27 जनवरी को कोरोना वायरस के 96 मामले सामने आए थे, जो पिछले नौ महीनों में सबसे कम हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन 66,803 जांच की गई, जिसके बाद ये 127 नए मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).