विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोविड-19 के 1,226 नये मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,226 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,73,112 हो गए।
इस्लामाबाद, 26 जुलाई पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,226 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,73,112 हो गए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 35 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 5,882 पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़े | अमेरिका: टेक्सास पहुंचा इस साल का पहला अटलांटिक तूफान, बाढ़ की आशंका.
मंत्रालय ने कहा कि कुल 1,267 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।
संक्रमण के कुल मामलों में सबसे अधिक 1,17,598 मामले सिंध में हैं। इसके बाद पंजाब में 91,901, खैबर-पख्तूनख्वा में 33,220, इस्लामाबाद में 14,841, बलोचिस्तान में 11,578, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 2,023 और गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,952 मामले हैं।
यह भी पढ़े | Coronavirus: उत्तर कोरिया में मिला COVID-19 का पहला मरीज, कासॉन्ग के सीमावर्ती इलाकों को किया गया सील.
उसने बताया कि देश भर में करीब 2,37,434 लोग बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं।
मंत्रालय ने कहा कि अब तक देश में 18,68,180 जांच की गईं, जिनमें से 23,354 नमूनों की पिछले 24 घंटे में जांच हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

