देश की खबरें | राजस्थान में पहले दिन 12,258 लोगों का टीकाकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण की शुरुआत शनिवार को हुई जहां पहले दिन 12,258 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को टीके लगाए गए। राज्‍य में कोरोना प्रतिरक्षण का पहला टीका जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी को लगाया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 16 जनवरी राजस्थान में कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण की शुरुआत शनिवार को हुई जहां पहले दिन 12,258 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को टीके लगाए गए। राज्‍य में कोरोना प्रतिरक्षण का पहला टीका जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी को लगाया गया।

एक सरकारी प्रवक्‍ता के अनुसार पहले दिन राज्‍य के 33 जिलों के 167 टीकाकरण केंद्रों पर 16,613 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को पहले चरण का टीका लगाया जाना था। लेकिन शाम छह बजे तक 12,258 लोगों के टीकाकरण की रिपोर्ट है यानी लक्ष्‍य की तुलना में लगभग 74 प्रतिशत स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को टीका लगाया गया। राज्य में एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटना) के 21 मामले पहले दिन सामने आए जिसमें अधिकतम पांच मामले अलवर में दर्ज किए गए। सप्‍ताह में चार दिन टीकाकरण का कार्यक्रम है।

इससे पहले मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में इसकी औपचारिक शुरुआत की और लोगों से टीकाकरण के बाद भी सावधानी बनाए रखने की अपील की। उन्‍होंने कहा , ‘‘ जिस तरह हमने सभी के सहयोग से कोरोना का बेहतरीन ढंग से मुकाबला किया है उसी तरह हम इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाकर मिसाल पेश करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने अल्प समय में ही प्रतिरक्षण टीका तैयार करने पर इससे जुड़े सभी वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और अन्य कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को उन पर गर्व है।

उन्होंने कहा,‘‘ कि कई ट्रायल और जांच के बाद आई यह दवा कोरोना पर विजय प्राप्त करने में हमारी मदद करेगी।’’

उन्होंने अपील की है कि टीके को लेकर लोग भ्रांतियों से बचें और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्‍होंने कहा कि जनसंख्‍या को देखते हुए यह टीकाकरण बड़ा अभियान है जिसके पूरा होने में समय लगेगा।

राजस्थान में कोरोना प्रतिरक्षण का पहला टीका जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा सुधीर भंडारी को लगाया गया। उन्‍होंने कहा कि यह पहल कर वह अपने चिकित्‍साकर्मी साथियों को संदेश देना चाहते हैं कि यह टीकाकरण वैज्ञानिक उत्‍कृष्‍टता का एक नमूना है और सभी तरह के जांच परीक्षण के बाद आया है। इस अवसर पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एमिरेट्स प्रोफेसर डा. पीसी डांडिया (93 वर्ष) को भी टीका लगाया गया जिन्होंने खुद इसके लिए पहल की थी।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू