देश की खबरें | सिक्किम भूस्खलन के बाद फंसे 1,225 पर्यटकों को निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बचाव अभियान के दूसरे दिन, सिक्किम प्रशासन ने पिछले सप्ताह भूस्खलन और बारिश की वजह से प्रभावित मंगन जिले के लाचुंग और आस-पास के इलाकों से 1,225 पर्यटकों को मंगलवार को निकाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गंगटोक, 18 जून बचाव अभियान के दूसरे दिन, सिक्किम प्रशासन ने पिछले सप्ताह भूस्खलन और बारिश की वजह से प्रभावित मंगन जिले के लाचुंग और आस-पास के इलाकों से 1,225 पर्यटकों को मंगलवार को निकाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भूस्खलन और बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम छह लोग मारे गए थे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) विष्णु लामा ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने पर बाकी पर्यटकों को निकालने का काम बुधवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर छह हेलीकॉप्टर को तैयार रखा गया है।

प्रशासन ने सोमवार को 64 पर्यटकों को बचाया था और उन्हें सुरक्षित रूप से जिला मुख्यालय मंगन पहुंचाया था। लामा ने कहा, ‘‘हमने लाचुंग और आसपास के क्षेत्रों से कुल 1225 पर्यटकों को निकाला है और उन्हें आज सड़क मार्ग से मंगन शहर पहुंचाया है।’’

मंगन जिला गुरुडोंगमार झील और युंथांग घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है।

एडीएम ने बताया कि परिवहन विभाग के मोटर वाहन प्रभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों से बचाए गए लोग मंगन शहर से राज्य की राजधानी गंगटोक पहुंचे और अपने-अपने गंतव्यों के लिए आगे की यात्रा शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन सतर्क रहने और बाकी पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करने तथा किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

जिलाधिकारी के अलावा, पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम देचू भूटिया, अन्य वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारी, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), स्थानीय पंचायतें और अन्य कर्मी फंसे हुए पर्यटकों के बचाव में समन्वय कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\