देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस के 1,204 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शुक्रवार को पहली बार 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 1,200 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 21 अगस्त गुजरात में शुक्रवार को पहली बार 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 1,200 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक दिन में 1,204 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल 84,466 मामले हो गए हैं।

यह भी पढ़े | MP Minister Gopal Bhargava Corona Positive: शिवराज सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉज‍िट‍िव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी.

राज्य में कोविड-19 के कारण और 14 लोगों की मौत हो गई जिसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,869 हो गई।

दूसरी ओर, बृहस्पतिवार शाम से 1,324 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में परीक्षण के आधार पर सोमवार से साप्ताहिक बाजार खोले जाने की अनुमति.

इस बीच, कोविड-19 का पता लगाने के लिए 24 घंटे के भीतर 72,000 से अधिक नमूनों की जांच की गई।

अहमदाबाद में 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के 179 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को यहां संक्रमण के कुल 29,841 मामले हो गए। इनमें से 156 मामले अहमदाबाद शहर से हैं जबकि 23 मामले जिले के अन्य हिस्सों से हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में यहां कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हुई और जिले में मरने वालों की संख्या 1,677 हो गई। यहां 167 मरीजों को उपचार के बाद ठीक होने पर विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\