जयपुर, दो फरवरी पी एम रूंगटा मेमोरियल गोल्फ कप रविवार को यहां रामबाग गोल्फ क्लब में संपन्न हुआ जिसमें करीब 120 गोल्फरों ने हिस्सा लिया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
इस प्रतियोगिता में अलग-अलग श्रेणियों और ‘हैंडीकैप’ में विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया गया जिसमें 'ओवरऑल नेट विनर गोल्फर' ट्रॉफी अंकित पलावत ने जीती।
आयोजकों के बयान के अनुसार प्रतियोगिता में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें हैंडीकैप श्रेणी (0-9)में अर्जुन कुच्छल, हैंडीकैप श्रेणी (10-18) में अनुरुद्ध सबलावत, और हैंडीकैप श्रेणी (19-24) में युगांक शर्मा विजेता रहे।
'वेटर्न गोल्फर' का पुरस्कार इनान शम्सी और 'लेडी गोल्फर' का खिताब सारा चौधरी ने जीता।
पी एम रूंगटा फाउंडेशन के ट्रस्टी गौरव रूंगटा ने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को बढ़ावा देने का एक मंच है बल्कि गोल्फ के प्रति बढ़ती रुचि और जुनून को भी दर्शाता है।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY