देश की खबरें | दिल्ली के द्वारका में 12 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 24 वाहन बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने द्वारका में विभिन्न स्थानों पर सिलसिलेवार तरीके अभियान चलाकर 12 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और चोरी के 24 वाहन बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 मई दिल्ली पुलिस ने द्वारका में विभिन्न स्थानों पर सिलसिलेवार तरीके अभियान चलाकर 12 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और चोरी के 24 वाहन बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी रोधी दस्ते डाबरी, मोहन गार्डन, उत्तम नगर और सेक्टर-23 द्वारका थानों के संयुक्त प्रयासों से, बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों को पकड़ने और चोरी की गई संपत्ति बरामद करने में सफलता मिली।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, “क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मोटर वाहन चोरी की घटनाओं से निपटने के लिए जिलाव्यापी विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।”
अधिकारी ने बताया कि उत्तर नगर के निवासी केतन सिंह (24) और रुद्र (18) को डाबरी पुलिस थाने की सीमा में पकड़ा गया।
सीसीटीवी फुटेज के जरिए उन पर नजर रखी गई थी।
उनकी निशानदेही पर सीतापुरी और आनंद विहार से दो मोटरसाइकिल समेत छह मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
केतन पहले भी वाहन चोरी के नौ मामलों में शामिल रहा है।
एक अलग अभियान में, मोहन गार्डन की टीम ने एक मामले की जांच करते हुए द्वारका नॉर्थ के बदमाश अमित (27) और चंदन (23) तथा अमन (22) को गिरफ्तार किया।
टीम ने उनके कब्जे से चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटर बरामद किया। आरोपियों की पहले भी कई मामलों में संलिप्तता रही है।
द्वारका के वाहन चोरी रोधी दस्ते ने दो बड़े मामले सुलझाए।
पहले मामले में, डकैती और शस्त्र अधिनियम से जुड़े 34 मामलों में पहले से ही शामिल एक आदतन अपराधी रॉबर्ट (42) और हत्या समेत 10 मामलों में संलिप्त उसके साथी रवि (34) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर, चोरी की गईं दो वैन और चार दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
दूसरे मामले में, रोहिणी सेक्टर-5 निवासी रमन (56) और उसके बेटे सागर (31) को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चोरी की एक कार बरामद की गई।
बताया जाता है कि गिरोह ने मेरठ में चोरी की कई गाड़ियां बेची थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

