देश की खबरें | 12 सितंबर : मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को सबसे पहले पार कर रचा इतिहास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 16 नवम्बर, 1930 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जन्मे मिहिर सेन की साहसिक और बेजोड़ उपलब्धियों के कारण भारत सरकार की ओर से 1959 में उन्हें ‘पद्मश्री’ प्रदान किया गया और 1967 में उन्हें 'पद्मभूषण' प्रदान किया गया।
16 नवम्बर, 1930 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जन्मे मिहिर सेन की साहसिक और बेजोड़ उपलब्धियों के कारण भारत सरकार की ओर से 1959 में उन्हें ‘पद्मश्री’ प्रदान किया गया और 1967 में उन्हें 'पद्मभूषण' प्रदान किया गया।
देश दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
यह भी पढ़े | NEET 2020: पंजाब में 13 सितंबर का नहीं रहेगा वीकेंड लॉकडाउन, NEET परीक्षा के चलते लिया गया फैसला.
1398 : तैमूर घोड़ों की 92 टुकड़ियों के साथ सिंधु नदी के किनारे पहुंचा और अटक में नदी को पार किया।
1786 : लार्ड कोर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला।
1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।
1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।
1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
1997 : 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुँचा।
2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
2004 - उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।
2012 : एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉंच किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)