देश की खबरें | राजस्थान में 12 आरएएस अधिकारियों का तबादला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 12 अधिकारियों का मंगलवार को तबादला कर दिया।
जयपुर, सात जून राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 12 अधिकारियों का मंगलवार को तबादला कर दिया।
तबादले के बाद सना सिद्दीकी को राजस्थान वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत, रामगंज मंडी के उपखंड अधिकारी विनोद कुमार मीणा को विज्ञान व प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जाहिदा खान के निजी सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है।
जिन आरएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें हनुमान सिंह राठौड़ व कमल सिंह यादव का नाम भी शामिल है।
राज्य सरकार ने एक अन्य आदेश के तहत भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों के तबादले भी किए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Dhulivandan 2026: मुंबई में धुलिवंदन की धूम, रंगों से सराबोर होकर लोग जुहू चौपटी पर खेलते दिखे (Watch Video)
CBSE Exam 2026 Update: पश्चिम एशियाई देशों में 5 और 6 मार्च को होने वाली कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित
US-Israel-Iran War: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस का दावा, ट्रंप नहीं चाहते लंबा युद्ध चले, लक्ष्य सिर्फ ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का ट्रेलर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ होगा रिलीज? जानें क्या है फिल्म की नई अपडेट
\