एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आने से 12 व्यक्तियों की मौत, नौ लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी और पूर्वी नेपाल में बृहस्पतिवार को भारी वर्षा के चलते भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ अन्य लापता हैं। यह जानकारी अधिकरियों ने दी।

विदेश की खबरें | नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आने से 12 व्यक्तियों की मौत, नौ लापता

काठमांडू, 24 सितम्बर पश्चिमी और पूर्वी नेपाल में बृहस्पतिवार को भारी वर्षा के चलते भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ अन्य लापता हैं। यह जानकारी अधिकरियों ने दी।

नेपाल में मंगलवार से ही भारी से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा शनिवार तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: गिलगित बाल्तिस्तान विधानसभा में 15 नवंबर को चुनाव कराएगा पाकिस्तान.

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम नेपाल के वालिंग नगरपालिका क्षेत्र में एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से तीन बच्चों सहित नौ व्यक्तियों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी नेपाल में इसी तरह की घटना में सियांग्जा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की की जबकि पल्पा जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्वी नेपाल में धनुका नगरपालिका क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर लगाया अधिकारी की हत्या का आरोप, सरकारी अधिकारी कई दिनों से लापता.

पल्पा में हुए एक भूस्खलन की चपेट में आने के बाद पांच व्यक्ति लापता हैं।

नेपाल सेना और नेपाल पुलिस की एक संयुक्त टीम को बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).