एजेंसी न्यूज

बिहार में वज्रपात से 12 लोगों की मृत्यु, उनके परिवारों को चार-चार लाख रूपये मिलेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण में 09, जमुई में 02 एवं भोजपुर में 01 व्यक्ति की वज्रपात से मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

बिहार में वज्रपात से 12 लोगों की मृत्यु, उनके परिवारों को चार-चार लाख रूपये मिलेंगे
जमात

पटना, 26 अप्रैल बिहार के सारण, जमुई और भोजपुर में रविवार को वज्रपात की चपेट में आकर 12 लोगों की मृत्यु हो गयी ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण में 09, जमुई में 02 एवं भोजपुर में 01 व्यक्ति की वज्रपात से मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने तत्काल मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

साथ ही उन्होंने वज्रपात से झुलसे हुये लोगों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिये हैं एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार वज्रपात की तीव्रता काफी अधिक थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में थे, फलस्वरूप वज्रपात से संभवतः क्षति कम हुयी है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें तथा वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।

मुख्यमंत्री ने अपील की कि लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुये घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).