झारखंड में कोरोना वायरस के 12 नये मामले, कुल संख्या 173 हुई
जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जमशेदपुर के घाटशिला में चाकुलिया के दो प्रवासी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। यह दोनों आठ मई को कोलकाता से यहां लौटे थे।
रांची, 12 मई झारखंड में प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों के लौटने से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को राज्य के विभिन्न शहरों में 12 नये संक्रमित मिले जिनमें से अधिकतर प्रवासी हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 173 तक हो गई गयी है।
जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जमशेदपुर के घाटशिला में चाकुलिया के दो प्रवासी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। यह दोनों आठ मई को कोलकाता से यहां लौटे थे।
उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमितों को टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा हजारीबाग में छह, रांची और लातेहार में एक-एक नये मरीज पाये गये।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार गिरिडीह में बाहर से आया एक प्रवासी सोमवार देर रात कोविड-19 से संक्रमित पाया गया जबकि एक अन्य मरीज मंगलवार को संक्रमित पाया गया। इसके बाद गिरिडीह में संक्रमितों की संख्या छह पहुंच गयी है।
राज्य में पाये गये संक्रमण के 12 मामलों में अधिकतर प्रवासी हैं जो हाल में देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य में लौटे हैं।
राज्य में अब तक कुल 79 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है और 91 मरीजों का इलाज चल रहा है।
इन्दु
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

