देश की खबरें | दिल्ली में 12 नगर वन विकसित, और चार जल्द होंगे तैयार: गोपाल राय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को केंद्र से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 12 नगर वन विकसित किये गए हैं तथा चार और जल्द ही तैयार किये जाएंगे।
नयी दिल्ली, 17 अगस्त दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को केंद्र से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 12 नगर वन विकसित किये गए हैं तथा चार और जल्द ही तैयार किये जाएंगे।
12 नगर वनों में से पांच 10 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैले हुए हैं। केंद्र के अनुसार नगर वन 10 से 14 हेक्टयेर क्षेत्र में होने चाहिए।
यह भी पढ़े | Pandit Jasraj Passes Away: पीएम नरेंद्र मोदी ने पंडित जसराज के निधन पर जताया दुख.
मंत्री के अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा पांच उल्लेखित नगर वन नसीरपुर (28 हेक्टेयर), अलीपुर (19.50 हेक्टेयर), मित्रों पॉकेट बी (35.15 हेक्टेयर), ताज एन्क्लेव (56 हेक्टेयर) और हौज़ रानी (28 हेक्टेयर) में विकसित किये गए हैं।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर द्वारा बुलायी गयी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि ममूरपुर, आयानगर, जौनपुर और डेरा मंडी में चार और नगर वन विकसित करने के लिए काम चल रहा है।
राय ने कहा कि दिल्ली सरकार पर्यावरण संबंधी समस्याओं का समाधान खोजने के लिए केंद्र और पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर काम करेगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अगले साल 31 मार्च तक 31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र ने दिल्ली में 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। हमारा लक्ष्य 31 लाख पौधे लगाने का है। हमने हाल ही में एक पखवाड़ा शुरू किया था और 10 लाख पौधे लगाए थे। मुझे लगता है कि हम 31 मार्च तक अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।’’
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में हरित आवरण को वर्तमान के 325 वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर 2021 तक 350 वर्ग किलोमीटर करना है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2019 में 24.18 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के मुकाबले 29.37 लाख पौधे लगाए गए।
मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार बच्चों के बीच पर्यावरण चेतना का निर्माण करने के लिए 2,000 सरकारी स्कूलों में पर्यावरण क्लबों में से प्रत्येक को 20,000 रुपये प्रदान कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)