एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 खनिक फंसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में विस्फोट के बाद कोयला खदान ढहने से कम से कम 12 खनिक फंस गए। यह दुर्घटना राजधानी क्वेटा के बाहर इलाके संजदी में बृहस्पतिवार को हुई हुई।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 खनिक फंसे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 10 जनवरी पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में विस्फोट के बाद कोयला खदान ढहने से कम से कम 12 खनिक फंस गए। यह दुर्घटना राजधानी क्वेटा के बाहर इलाके संजदी में बृहस्पतिवार को हुई हुई।

समाचारपत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार मुख्य खनन अधिकारी अब्दुल गनी बलूच ने कहा कि गैस विस्फोट के कारण संजदी इलाके में एक कोयला खदान ढह गई।

उन्होंने कहा, "सभी खनिकों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

रिंद ने कहा, "खदान में 12 श्रमिकों के फंसे होने की खबर है।"

बलूचिस्तान के खनन एवं खनिज मंत्री मीर शोएब नोशिरवानी ने मुख्य खनन अधिकारी बलूच को बचाव अभियान में भाग लेने के लिए दो और टीमें भेजने का आदेश दिया।

नोशिरवानी ने चेतावनी देते हुए कहा, "यदि मौजूदा खनन प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया है तो खदान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।"

उन्होंने बचाव दल को फंसे हुए खनिकों को निकालने के प्रयास तेज करने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा, "खदानों में सुरक्षा उपायों का सख्त क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि श्रमिकों की सुरक्षा हो सके।"

पिछले साल जून में, संजदी इलाके में एक कोयला खदान के अंदर मीथेन गैस के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).