Nepal Road Accident: नेपाल की राप्ती नदी में गिरी बस, हादसे में 2 भारतीय समेत 12 लोगों की मौत
नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में एक बस के राप्ती नदी में गिर जाने से दो भारतीय नागरिक समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी.
काठमांडू, 13 जनवरी: नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में एक बस के राप्ती नदी में गिर जाने से दो भारतीय नागरिक समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी. ‘द काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई जब नेपालगंज से काठमांडू जा रही बस पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर भगलुबंग पुल से नीचे राप्ती नदी में गिर गई.
रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘एक बस के राप्ती नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो भारतीय नागरिक शामिल हैं.''
इस हादसे में कुल 23 लोग घायल हो गए. पुलिस उप निरीक्षक सुंदर तिवारी ने कहा, "सभी घायलों को इलाज के लिए कोहलपुर के नेपालगंज मेडिकल टीचिंग अस्पताल ले जाया गया." पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. बस चालक लाल बहादुर नेपाली(28) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

