एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 12 भारतीय आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के 12 निशानेबाज पेरू के लीमा में चल रही जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए ।

देश की खबरें | 12 भारतीय आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में

नयी दिल्ली, 30 सितंबर भारत के 12 निशानेबाज पेरू के लीमा में चल रही जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए ।

छह व्यक्तिगत वर्ग के क्वालीफिकेशन दौर के मुकाबले बुधवार को खेले गए । ये सभी ओलंपिक वर्ग भी है । फाइनल गुरूवार की रात खेले जायेंगे जिसमें भारत को कम से कम चार स्वर्ण मिलने की उम्मीद है ।

रूद्रांक्ष पाटिल, धनुष श्रीकांत और पार्थ माखीजा ने जूनियर पुरूष 10 मीटर एयर राइफल में क्रमश: 630 . 2, 629 . 6 और 629 . 2 का स्कोर करके फाइनल में जगह बनाई । ये तीनों दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे ।

जूनियर महिला 10 मीटर एयर राइफल में मेहुली घोष 630 . 9 का स्कोर करके तीसरे , रमिता 629 . 8 के साथ चौथे और निशा कंवर 629 . 1 के साथ पांचवें स्थान पर रही ।

जूनियर पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल में नवीन क्वालीफिकेशन में 584 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे । सरबजोत सिंह दूसरे और विजयवीर सिद्धू चौथे स्थान पर रहे ।

जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में रिदम सांगवान 577 स्कोर के साथ दूसरे , मनु भाकर 574 के साथ तीसरे और एशा सिंह 572 के साथ पांचवें स्थान पर रही ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).