देश की खबरें | असम से 12 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया: हिमंत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के दो जिलों से 12 अवैध बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेज दिया गया है।
गुवाहाटी, 18 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के दो जिलों से 12 अवैध बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेज दिया गया है।
शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार घुसपैठियों पर शिकंजा कसना जारी रखेगी।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 12 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया और कछार एवं श्रीभूमि के रास्ते बांग्लादेश वापस भेज दिया गया।’’
पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम घुसपैठियों पर कोई रहम नहीं करेंगे और अपना कड़ा रुख जारी रखेंगे।’’
असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के रह रहे अवैध प्रवासियों, खासकर बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई शुरू की है।
शर्मा ने पहले कहा था कि पिछले कुछ महीनों में लगभग 350 घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

