देश की खबरें | जंगली हाथियों के हमले में 12 मवेशियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों के हमले में 12 मवेशियों की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोरबा, 24 नवंबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों के हमले में 12 मवेशियों की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत बगाही पारा गांव में जंगली हाथियों के हमले में 12 मवेशियों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि विभाग को जानकारी मिली है कि रोज की तरह ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार रात में अपने मवेशियों को गांव के बाहर एक मैदान में खूंटे से बांध दिया था। देर रात ग्रामीणों को हाथियों के चिंघाड़ने और मवेशियों की आवाज सुनाई दी।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को हाथियों के हमले की आशंका थी] लेकिन वह वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। रात में ग्रामीण अपने घरों में ही रहे।

उन्होंने बताया कि सुबह जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब उन्होंने मवेशियों का शव देखा।

अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में ग्रामीण गनपत सिंह की दो बछिया और एक गाय, केवल सिंह की चार गाय और एक बैल तथा सीताराम की तीन बछिया और एक गाय की मौत हो गई।

वन विभाग के अधिकारी अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथियों के हमले से 12 मवेशियों की मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था।

वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा ग्रामीणों को मुआवजा देने के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं। गांव के करीब लगभग 55 हाथियों का झुंड है। वन विभाग का दल हाथियों की निगरानी कर रहा है तथा उन्हें जंगल के भीतर खदेड़ने का प्रयास कर रहा है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स