एजेंसी न्यूज

गुजरात से ट्रेन के जरिये 12.28 लाख प्रवासी अपने गृह राज्य गए

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा सोमवार रात तक बढ़कर 13 लाख के करीब पहुंच जाएगा क्योंकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच परिचालन के लिये और ट्रेनें तैयार हैं।

गुजरात से ट्रेन के जरिये 12.28 लाख प्रवासी अपने गृह राज्य गए
जियो

अहमदाबाद, 25 मई गुजरात सरकार अब तक 839 श्रमिक विशेष ट्रेनों के जरिये 12.28 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य भेज चुकी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा सोमवार रात तक बढ़कर 13 लाख के करीब पहुंच जाएगा क्योंकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच परिचालन के लिये और ट्रेनें तैयार हैं।

अधिकारी ने कहा कि सरकार ने अब तक प्रवासी कामगारों के लिए 839 ट्रेनों का इंतजाम किया है और 43 और ट्रेनें सोमवार रात को रवाना होंगी।

मुख्यमंत्री के सचिव अश्वनी कुमार ने कहा, “रविवार आधीरात तक देश भर में संचालित कुल 2,989 श्रमिक ट्रेनों में से गुजरात से 839 ट्रेनें संचालित की गईं और सोमवार को उसने 43 और ट्रेनों की व्यवस्था की है, जिससे कुल मिलाकर 12.96 लाख मजदूरों को उनके घरों तक भेजा जा रहा है।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “राज्य सरकार ने 12.96 लाख प्रवासी कामगारों की 882 श्रमिक विशेष ट्रेनों से सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की।”

उन्होंने कहा कि गुजरात पहले ही 12.28 लाख श्रमिकों के लिये 839 श्रमिक विशेष ट्रेनों को परिचालन कर चुका है और सोमवार रात को अतिरिक्त ट्रेनें 68 हजार और प्रवासी मजदूरों को लेकर जाएंगी।

कुमार ने कहा कि सोमवार को 43 ट्रेनों की व्यवस्था की गई है जिनमें से 17 उत्तर प्रदेश, 13 बिहार, आठ ओडिशा, तीन झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा के लिए एक-एक हैं।

कुमार ने कहा कि यात्रियों के लिये खाने और पीने के पानी के प्रावधान के साथ सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).