Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिछले छह महीने में एचआईवी संक्रमण के 119 मामले
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक,छह महीनों में एचआईवी संक्रमण के 119 नए मामले सामने आए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
मुजफ्फरनगर, 10 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक,छह महीनों में एचआईवी संक्रमण के 119 नए मामले सामने आए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
जिला अस्पताल के एंटी रेट्रोवायरल ट्रीटमेंट (एआरटी) केंद्र के प्रभारी वी के जौहरी ने शनिवार को बताया कि नए मामलों में से 78 पुरुष हैं, 34 महिलाएं और तीन ट्रांसजेंडर हैं. वहीं इसमें एक लड़की और तीन लड़के शामिल हैं. यह भी पढ़ें : Gujarat: साबरकांठा में एक व्यक्ति के पास से 35 लाख रुपये का मादक पदार्थ बरामद
उन्होंने बताया कि इस साल दर्ज किए गए मामलों में से किसी की अब तक मौत नहीं हुई है. एआरटी केंद्र के अनुसार जिले में पिछले सात वर्षों में 2,239 मामले सामने आए हैं, यानी सालाना औसतन 319 मामले हैं. इनमें से इलाज के दौरान 221 लोगों की मौत हो गई.
Tags
संबंधित खबरें
Bulandshahr Shocker: पेड़ से गिरा 9 साल का मासूम, सरिया गर्दन में घुसा, हालत नाजुक; वीडियो देख सहम जाएंगे आप
Lucknow Shocker: लखनऊ में ऑनर किलिंग; ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, बंधक बनी पत्नी के सामने ही निकलवा दी जान
Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की मौत, गो-तस्करों का पीछा करते समय संदिग्ध वाहन ने मारी टक्कर; इलाके में तनाव के बाद सुरक्षा सख्त
VIDEO: अंबेडकरनगर में अजीब मामला, नशे की हालत में युवक ने शरीर के अंदर डाली बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
\