देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1184 नये मामले, 20 नवंबर के बाद सबसे अधिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,184 नये मामले सामने आये जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 9,01,989 हो गयी है ।
अमरावती, 31 मार्च आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,184 नये मामले सामने आये जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 9,01,989 हो गयी है ।
प्रदेश में एक दिन में आये नए मामलों की यह संख्या 20 नवंबर के बाद सर्वाधिक है । प्रदेश में 20 नवंबर को 1221 नये मामले सामने आये थे । प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।
बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 456 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जबकि इसी अवधि में चार संक्रमितों की मौत हो गयी है।
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 7,338 है जो एक दिसंबर के बाद सबसे अधिक है । इसके अनुसार प्रदेश में एक दिसंबर को उपचारारधीन मरीजों की संख्या 7,427 थी ।
बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में अब तक कुल 8,87,434 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 7,217 पर पहुंच गयी है।
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने की दर 99 फीसदी से कुछ कम होकर 98. 5 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

