एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में संक्रमण के 1169 नये मामले, 11 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में रविवार को कोविड-19 के 1169 नए मामले आए तथा संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत हो गयी।

देश की खबरें | राजस्थान में संक्रमण के 1169 नये मामले, 11 और मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, नौ अगस्त राजस्थान में रविवार को कोविड-19 के 1169 नए मामले आए तथा संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत हो गयी।

राज्य में वर्तमान में 13,473 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2,939 नए मरीज पाए गए, 54 की मौत: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में 11 और संक्रमितों को मौत हुई। इनमें जयपुर—कोटा में चार-चार, जालौर—नागौर—पाली में एक-एक और संक्रमितों की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 789 हो गई है।

जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 219 हो गयी है जबकि जोधपुर में 85, भरतपुर में 57, अजमेर में 55, बीकानेर में 48, कोटा में 45, नागौर में 35, पाली में 32, अलवर में 23 और धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

यह भी पढ़े | DMK MP Kanimozhi-CISF Official Spar Over Hindi: सीआईएसएफ अधिकारी ने हिंदी में किया सवाल तो DMK नेता कनिमोझी ने जताई आपत्ति, सियासत भी हुई शुरू.

नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 52497 हो गयी है।

पिछले चौबीस घंटे में जयपुर में 127, कोटा में 115, अजमेर में 98, जोधपुर में 79, उदयपुर में 78, चित्तौड़गढ़ में 58, सीकर में 57,पाली में 55 मामले सामने आए।

इसके अलावा राजसमंद में 52, भरतपुर में 46, बाडमेर में 42, धौलपुर में 39, बांरा—नागौर में 34—34, टोंक में 31, बीकानेर में 29, अलवर—गंगानगर में 26—26 मामले आए।

राज्य के सवाई माधोपुर में 25,भीलवाडा में 23, करौली में 19, झालावाड में 18, बूंदी में 15,जालौर में 11, हनुमानगढ—प्रतापगढ में आठ-आठ, डूंगरपुर—दौसा में पांच-पांच, जैसलमेर में चार, झुंझुनूं में दो नये मामले आए।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्य में कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).