देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1166 नये मामले, 13 और मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को 13 और मौत हुईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 745 हो गई है। इसके साथ ही 1166 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 47845 हो गयी । उनमें 13251 रोगी उपचाराधीन हैं।
जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को 13 और मौत हुईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 745 हो गई है। इसके साथ ही 1166 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 47845 हो गयी । उनमें 13251 रोगी उपचाराधीन हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में 13 और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें जयपुर में छह, अजमेर में दो, अलवर, जालौर, कोटा और राजसमंद में एक- एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई।
अधिकारी के अनुसार अब राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 745 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 212 हो गयी है जबकि जोधपुर में 84, भरतपुर—अजमेर में 55—55, बीकानेर में 42, कोटा में 36, पाली—नागौर में 31—31, अलवर में 21 और धौलपुर में 16 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि बुधवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में रिकार्ड 1166 नये मामले आए। उनमें जोधपुर में 192, जयपुर में 141, अलवर में 112,कोटा में 105, झालावाड में 65, अजमेर में 64,पाली में 55, धौलपुर एवं बीकानेर में 54-54, जालौर में 49, उदयपुर में 39, नागौर में 37, बाडमेंर में 36, राजसमंद में 32, सवाईमाधोपुर में 26, सीकर में 21, डूंगरपुर में 19, भरतपुर में 16, झुंझुनूं—जैसलमेर में 12-12, बूंदी में आठ, सिरोही में सात, बांरा में पांच, टोंक में तीन, चित्तोडगढ—दौसा में एक एक नये मरीज शामिल हैं।
यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, 'राम मंदिर बनने से देश की एकता और सद्भावना बढ़ेगी'.
राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)