एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 116 नए मामले, आंकड़ा 3,457 तक पहुंचा

मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 11 लोगों मौत हुयी है। इनमें भोपाल में पांच, उज्जैन में दो और इन्दौर, बुरहानपुर, सीहोर तथा सागर में एक—एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 116 नए मामले, आंकड़ा 3,457 तक पहुंचा
जमात

भोपाल, नौ मई मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों की संख्या 3,457 तक पहुंच गई। वहीं, राज्य में संक्रमण से 11 और व्यक्तियों की मौत हुई जिससे मरने वालों की संख्या 211 तक पहुंच गई।

मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 11 लोगों मौत हुयी है। इनमें भोपाल में पांच, उज्जैन में दो और इन्दौर, बुरहानपुर, सीहोर तथा सागर में एक—एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 211 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 87 लोगों की मौत अकेले इन्दौर में हुई है, जबकि उज्जैन में 45, भोपाल में 29, खरगोन में आठ, देवास एवं खंडवा में सात—सात, जबलपुर एवं बुरहानपुर में पांच-पांच, मंदसौर में चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन—तीन और छिंदवाड़ा, सीहोर, सागर, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

प्रदेश के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 116 नये मामले सामने आये हैं। इस तरह प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 3,457 हो गयी है।

प्रदेश में इंदौर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 53 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 25, उज्जैन में 7, बुरहानपुर, नीमच और ग्वालियर में पांच-पांच, खंडवा में चार, जबलपुर में तीन, तथा खरगोन, धार, सागर और सतना में कोरोना वायरस का एक-एक नया मरीज मिला है।

इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में कोविड—19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,780 हो गयी है, जबकि भोपाल में 704, उज्जैन में 227, जबलपुर में 119, खरगोन में 81, धार में 79, रायसेन में 64, मंदसौर में 51, खंडवा में 56, बुरहानपुर में 47, होशंगाबाद में 36, देवास में 36, बड़वानी में 26, मुरैना में 22, रतलाम में 23, विदिशा एवं आगर मालवा में 13—13 और नीमच में 10 हो गई है।

इनके अलावा, ग्वालियर में 17, शाजापुर में आठ, सागर में छह, छिंदवाड़ा में पांच, श्योपुर में चार, अलीराजपुर, अनूपपुर, हरदा, शहडोल, टीकमगढ़ एवं शिवपुरी में तीन—तीन, रीवा एवं सतना में दो-दो और अशोकनगर, बैतूल, डिंडोरी, पन्ना, झाबुआ, सीहोर एवं गुना में एक—एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

प्रदेश के भिंड जिले में आज पहली बार एक मरीज कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 39 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 1,766 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,515 की हालत स्थिर है जबकि 251 मरीज गंभीर हैं। प्रदेश में अब तक कुल 1,480 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 68,010 लोगों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).