एजेंसी न्यूज

Israel Hamas War: गाजा में 11,470 फलस्तीनियों की मौत, ज्यादातर लोग इजराइली हमलों में मारे गए- स्वास्थ्य मंत्रालय

मंत्रालय के अनुसार ज्यादातर लोग इजराइली हवाई हमलों में मारे गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में 4,707 नाबालिग थे और 3,155 महिलाएं थीं. मंत्रालय लड़ाकों और नागरिकों के बीच अंतर नहीं करता है.

Israel Hamas War: गाजा में 11,470 फलस्तीनियों की मौत, ज्यादातर लोग इजराइली हमलों में मारे गए- स्वास्थ्य मंत्रालय
Israel-Hamas War | Photo: X

मंत्रालय के अनुसार ज्यादातर लोग इजराइली हवाई हमलों में मारे गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में 4,707 नाबालिग थे और 3,155 महिलाएं थीं. मंत्रालय लड़ाकों और नागरिकों के बीच अंतर नहीं करता है.

हाल के दिनों में वेस्ट बैंक में फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाजा में मरने वालों की संख्या को अद्यतन करना शुरू किया है. पिछले हफ्ते तक हमास द्वारा संचालित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय फलस्तीनी नागरिकों की मौत की संख्या का मुख्य आधिकारिक स्रोत था. यह भी पढ़ें : Israel Destroys Hamas Tunnel: पाताल में छिपे थे हमास के आतंकी! इजरायल ने अस्पताल के नीचे बने सुरंग को बम से उड़ाया, देखें वीडियो

मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी गाजा शहर के शिफा अस्पताल से काम कर रहे थे और अस्पताल में बिजली और कनेक्टिविटी खत्म हो जाने के बाद उन्होंने जानकारी देना बंद कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).