एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 114 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 114 नये मामले सामने आए हैं। इसी के साथ उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 870 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 114 नये मामले सामने आए

नयी दिल्ली, 11 फरवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 114 नये मामले सामने आए हैं। इसी के साथ उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 870 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है।

पिछले साल पांच दिसंबर तक कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों तक सिमट गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप और ठंड की वजह से संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई।

भारत में पूर्व में कोविड-19 की तीन लहर देखी गई। डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में प्रतिदिन नये संक्रमित और मौत के मामले चरम पर थे।

सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 4,14,188 नये मामले सामने आए थे और 3,915 लोगों की मौत हुई थी।

देशभर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोविड-19 से साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इनसे 5.30 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक कोरोना वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.40 करोड़ से अधिक है।

इसमें बताया गया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).