लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 113 श्रीलंकाई नागरिकों को स्वदेश लाया गया
‘कोलंबो गजट’ की खबर के अनुसार श्रीलंकाई एयरलाइन्स का एक विशेष विमान कोयंबटूर से तीन शिशुओं समेत 113 श्रीलंकाई नागरिकों को लेकर रविवार को बंदरानाइके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा।
कोलंबो, 26 अप्रैल कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे छात्रों समेत अपने 113 नागरिकों की श्रीलंका ने रविवार को सुरक्षित वापसी करायी ।
‘कोलंबो गजट’ की खबर के अनुसार श्रीलंकाई एयरलाइन्स का एक विशेष विमान कोयंबटूर से तीन शिशुओं समेत 113 श्रीलंकाई नागरिकों को लेकर रविवार को बंदरानाइके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा।
लॉकडाउन के बाद तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में श्रीलंकाई नागरिक फंस गये थे जिनमें अधिकांश छात्र थे। इन नागरिकों की पहचान की गई और उन्हें वापस लाया गया।
कोयंबटूर में पुलिस ने कहा कि श्रीलंका ने भारत के विभिन्न भागों में अध्ययन कर रहे लगभग एक हजार छात्रों की पहचान की है और उन्हें चरणबद्ध तरीक से निकाला जायेगा।
श्रीलंकाई एयरलाइंस श्रीलंकाई नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए विशेष विमानों का संचालन कर रहा है।
भारत में अमृतसर और कोयंबटूर, पाकिस्तान में कराची तथा लाहौर और नेपाल में काठमांडू के लिए उड़ानें संचालित की जा रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

