देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 112 किलोग्राम गांजा बरामद, पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दो अलग अलग स्थानों से पुलिस ने 112 किलो गांजा बरामद किया है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 17 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दो अलग अलग स्थानों से पुलिस ने 112 किलो गांजा बरामद किया है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात सिलीगुड़ी शहर के भक्तिनगर इलाके से एक सामान ढोने वाले वाहन से पुलिस ने 106 किलो जबकि न्यू जलपाईगुड़ी से छह किलो गांजा बरामद किया ।

यह भी पढ़े | उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, कहा- दुनिया में भारत का नाम रौशन करेगी ये यूनिवर्सिटी.

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को सिलीगुड़ी इस्टर्न बाइपास पर रोका और इससे गांजा बरामद किया ।

पुलिस ने बताया कि सामान ढोने वाले वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्होंने यह नहीं बताया कि यह गांजा कहां से लाया जा रहा था और कहां भेजा रहा था । पकड़े गये तीनों लोग प्रदेश के ही रहने वाले हैं ।

यह भी पढ़े | Prakash Javadekar Attacks on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का बड़ा हमला, कहा- राहुल गांधी को पाकिस्तान और चीन की प्रशंसा करना अच्छा लगता है.

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के फुलबारी इलाके से दो लोगों के पास से छह किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है ।

उन्होंने बताया कि दोनों जलपाईगुड़ी के रास्ते इस नशीले पदार्थ को तस्करी कर असम से बिहार ले जा रहे थे । पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\