एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में कोरोना वायरस के 1,118 नए मामले, किसी की मौत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,118 नए मामलों की पुष्टि हुई और किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। रविवार की तुलना में 38 ‍फीसदी कम मामले आए हैं।

देश की खबरें | मुंबई में कोरोना वायरस के 1,118 नए मामले, किसी की मौत नहीं

मुंबई, 13 जून मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,118 नए मामलों की पुष्टि हुई और किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। रविवार की तुलना में 38 ‍फीसदी कम मामले आए हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि महानगर में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 11,331 हो गई है।

बीएमसी के बुलेटिन के मुताबिक, इसी के साथ शहर में कोविड के मामले बढ़कर 10,81,865 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 19,573 है।

रविवार को मुंबई में 1803 मामले मिले थे और दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई थी।

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 676 मरीज़ उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 10,50,961 पहुंच गई है।

शहर की संक्रमण दर 11.61 फीसदी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2022 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).