एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 110 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में शुक्रवार को 110 नए मरीजों में कोविड -19 की पुष्टि हुई जबकि तीन अन्य संक्रमितों ने महामारी से दम तोड दिया । एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

देश की खबरें | उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 110 नए मामले

देहरादून, 22 जनवरी उत्तराखंड में शुक्रवार को 110 नए मरीजों में कोविड -19 की पुष्टि हुई जबकि तीन अन्य संक्रमितों ने महामारी से दम तोड दिया । एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

इस बीच, प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को 35 जगहों पर 2308 लाभार्थियों को टीका लगाया गया । सोलह जनवरी को शुरू हुए अभियान में अब तक 10514 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है ।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 110 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 95464 हो गयी है । ताजा मामलों में सर्वाधिक 54 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 29, और हरिद्वार में 13 मरीज मिले ।

शुक्रवार को प्रदेश में तीन और कोविड मरीजों ने दम तोड दिया । महामारी से अब तक प्रदेश में 1629 मरीज जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में शुक्रवार को 183 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 90730 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 1795 है ।

प्रदेश में कोविड 19 के 1310 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2021 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).