एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 110 नए मामले, 28 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,89,064 तक पहुंच गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 110 नए मामले, 28 लोगों की मौत

भोपाल, 18 जून मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,89,064 तक पहुंच गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 28 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,707 हो गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 23 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 21 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 24 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,89,064 संक्रमितों में से अब तक 7,77,630 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 2,727 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 339 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).