देश की खबरें | कल्याण में 11 वर्षीय लड़के और डोंबिवली 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिले के कल्याण पूर्व में 11 वर्षीय एक लड़के से जब उसके माता-पिता ने घर में एक लड़की की मौजूदगी के बारे में पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 21 सितंबर ठाणे जिले के कल्याण पूर्व में 11 वर्षीय एक लड़के से जब उसके माता-पिता ने घर में एक लड़की की मौजूदगी के बारे में पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उसने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं डोंबिवली में 23 वर्षीय एक युवक ने एक लड़की द्वारा प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली।
मनपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि डोंबिवली में 23 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली। वह एक लड़की से मिलने के लिए कोल्हापुर से गया था, लेकिन लड़की ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
उन्होंने बताया कि वह लड़की से प्रेम करता था।
अधिकारी ने बताया, "उसने शुक्रवार को लड़की के घर की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। आगे की जांच जारी है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2024 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

