देश की खबरें | भोपाल में 11 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में मृत मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भोपाल शहर के कोलार इलाके में 11 वर्षीय एक लड़का अपने चाचा के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया है। बालक के गले में दो सॉफ्ट टॉय की पूंछ कसकर लिपटी हुई थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

भोपाल, चार अप्रैल भोपाल शहर के कोलार इलाके में 11 वर्षीय एक लड़का अपने चाचा के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया है। बालक के गले में दो सॉफ्ट टॉय की पूंछ कसकर लिपटी हुई थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

कोलार पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत पटेल ने रविवार को बताया कि शिवपुरी निवासी अर्जुन वाल्मीकि कोलार दामाखेड़ा इलाके स्थित अपने चाचा के घर में शुक्रवार को अचेत हालत में मिला था। बालक के गले में दो सॉफ्ट टॉय की पूंछे कसकर लिपटी हुई थी।

उन्होंने बताया कि बालक को तुरंत सरकारी जेपी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संभवत: खेलते समय हादसे के तौर पर गला घुटने से उसकी मौत हुई होगी लेकिन बालक की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा।

पटेल ने बताया कि अर्जुन शिवपुरी का रहने वाला था और पढ़ाई के लिए यहां अपने चाचा-चाची के साथ रहता था।

उन्होंने बताया कि मृतक लड़के के चाचा और चाची एक निजी कंपनी में काम करते हैं और रोज की तरह अपने तीन और दो वर्षीय बच्चों को अर्जुन के साथ छोड़कर सुबह 8.30 बजे से ही काम पर चले गये थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे पड़ोसी की 12 वर्षीय लड़की अर्जुन के साथ खेलने के लिए आई तो उसने अर्जुन को अचेत हालत में वहां पड़ा हुआ पाया। इस पर उसने अर्जुन के चाचा दीपक को इसकी सूचना दी।

दीपक ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंचा तो अर्जुन अचेत हालत में पड़ा था और दो सॉफ्ट टॉय की पूंछ जो कि दो और एक फीट की थी, उसके गले में कसकर लिपटी हुई थी।

पटेल ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान