विदेश की खबरें | मध्य टेक्सास में आई बाढ़ के बाद 11 पर्यटक अब भी लापता: शेरिफ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. केरविल (अमेरिका), छह जुलाई (एपी) मध्य टेक्सास में आई बाढ़ के बाद 11 पर्यटक और उनके एक परामर्शदाता अब भी लापता हैं। केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने यह जानकारी दी।
केरविल (अमेरिका), छह जुलाई (एपी) मध्य टेक्सास में आई बाढ़ के बाद 11 पर्यटक और उनके एक परामर्शदाता अब भी लापता हैं। केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने यह जानकारी दी।
मध्य टेक्सास के एक हिस्से में शुक्रवार से आई भीषण बाढ़ के कारण दर्जनों लोगों की मौत हो गयी है।
खोजकर्ताओं को रविवार को सबसे अधिक प्रभावित केर काउंटी में और शव मिले, जिससे बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 70 हो गई। मृतकों में वे बच्चे भी शामिल हैं, जो ग्वाडालूप नदी के किनारे ‘समर कैंप’ में शामिल हुए थे।
अधिकारियों ने कहा है कि जब तक सभी की तलाश पूरी नहीं हो जाती तबतक अभियान जारी रहेगा।
केर काउंटी में सबसे अधिक मौतें हुईं हैं। केर काउंटी में 59 (जिनमें 38 वयस्क और 21 बच्चे शामिल हैं) लोगों की मौत के अलावा ट्रैविस, बर्नेट और केंडल काउंटी में भी मौतें हुईं हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

