एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जीवन बीमा कंपनियों के नए प्रीमियम संग्रह में अप्रैल-मई में 11 प्रतिशत की वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीवन बीमा कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में नए व्यवसाय से प्रीमियम संग्रह में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

जरुरी जानकारी | जीवन बीमा कंपनियों के नए प्रीमियम संग्रह में अप्रैल-मई में 11 प्रतिशत की वृद्धि

नयी दिल्ली, नौ जून जीवन बीमा कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में नए व्यवसाय से प्रीमियम संग्रह में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

जीवन बीमा परिषद ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मई 2025 में नए व्यवसाय से प्रीमियम संग्रह में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

नए व्यवसाय से प्रीमियम आय मई 2025 में बढ़कर 30,463 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 27,034 करोड़ रुपये थी।

आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025-26 के पहले दो महीनों में संग्रह सालाना आधार पर 47,293 करोड़ रुपये से बढ़कर 52,427 करोड़ रुपये हो गया।

इस मजबूत प्रदर्शन का श्रेय जीवन बीमा कंपनियों को दिया गया, जिन्होंने पहली बार जीवन बीमा लेने वालों को प्रोत्साहित किया। मई 2025 में संयुक्त व्यक्तिगत प्रीमियम संग्रह में 3.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

परिषद ने बताया कि जीवन बीमा उद्योग में व्यक्तिगत एकल प्रीमियम में सालाना आधार पर 5.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह मई 2025 में 3,525 करोड़ रुपये रहा।

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी का नए व्यवसाय से प्रीमियम मई 2025 में 10.27 प्रतिशत बढ़कर 18,405.04 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 16,690.39 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).