एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार के छह जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के छह जिलों में बुधवार देर शाम से बृहस्पतिवार तक वज्रपात की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत हो गयी ।

देश की खबरें | बिहार के छह जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत

पटना, 28 जुलाई बिहार के छह जिलों में बुधवार देर शाम से बृहस्पतिवार तक वज्रपात की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत हो गयी ।

बुधवार की कल देर शाम से आज तक वज्रपात की चपेट में आकर कैमूर एवं गया जिलों में तीन-तीन, नवादा जिले में दो, रोहतास, बक्सर एवं बांका जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी है ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुमार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें तथा वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि लोग खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).