एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | तुर्किये में आग की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पड़ोसी देश यूनान में अधिकारियों ने जंगल की आग के कारण एथेंस के दक्षिण और दक्षिणी पेलोपोन्नीज़ क्षेत्र के कई गांवों को खाली करा दिया।

विदेश की खबरें | तुर्किये में आग की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पड़ोसी देश यूनान में अधिकारियों ने जंगल की आग के कारण एथेंस के दक्षिण और दक्षिणी पेलोपोन्नीज़ क्षेत्र के कई गांवों को खाली करा दिया।

तुर्की में आग दियारबाकिर और मार्डिन प्रांतों के बीच के इलाके में लगी।

दियारबाकिर के गवर्नर अली इहसन सू ने बताया कि हवा के झोंकों से यह आग तेजी से कोकसालन, याजसीसेगी और बागासिक गांवों तक पहुंच गई लेकिन शुक्रवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री फहरेटिन कोका ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि 11 लोग मारे गए हैंऔर लगभग 80 अन्य को उपचार की आवश्यकता है, जिनमें से छह की हालत गंभीर है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 12:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).