एजेंसी न्यूज

Gujarat: अहमदाबाद में लंबी मूंछ रखने पर एक दलित पर 11 लोगों ने किया हमला, अब तक 3 गिरफ्तार

गुजरात में अहमदाबाद के वीरमगाम तालुका में लंबी मूंछ रखने पर एक दलित व्यक्ति पर 11 व्यक्तियों ने कथित रूप से हमला कर दिया। इस सिलसिले में अब तक तीन लोग गिरफ्तार किये गये हैं. पुलिस उपाधीक्षक डी एस व्यास ने सोमवार को बताया कि अनुसूचित जाति के सुरेश वाघेला ने शिकायत की है कि लंबी मूंछ रखने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 लोगों ने उस पर हमला किया

Gujarat: अहमदाबाद में लंबी मूंछ रखने पर एक दलित पर 11 लोगों ने किया हमला, अब तक 3 गिरफ्तार
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद के वीरमगाम तालुका में लंबी मूंछ रखने पर एक दलित व्यक्ति पर 11 व्यक्तियों ने कथित रूप से हमला कर दिया.  इस सिलसिले में अब तक तीन लोग गिरफ्तार किये गये हैं. पुलिस उपाधीक्षक डी एस व्यास ने सोमवार को बताया कि अनुसूचित जाति के सुरेश वाघेला ने शिकायत की है कि लंबी मूंछ रखने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 लोगों ने उस पर हमला किया. व्यास ने कहा, ‘‘ वाघेला का अस्पताल में उपचार चल रहा है.  हमने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है’’.

वाघेला की प्राथमिकी के अनुसार रविवार को कराथकल गांव में उसके घर के बाहर धमा ठाकोर की अगुवाई में लोगों का एक समूह पहुंच गया और उन सभी ने लंबी मूंछ रखने को लेकर उसे जातिवादी गालियां दीं. यह भी  पढ़े: गुजरात निकाय चुनाव में मिली जीत के जश्न में ‘शामिल’ लोगों ने की दलित की हत्या

शिकायत में कहा गया है कि इन सभी लोगों ने धारदार हथियार और डंडों से वाघेला पर हमला किया. इस हमले में वाघेला की बहन भी घायल हो गयी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).