देश की खबरें | चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर 11 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवाली पर पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने के आरोप में चंडीगढ़ में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 15 नवंबर दिवाली पर पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने के आरोप में चंडीगढ़ में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पटाखे फोड़ने के लिए दस लोगों को गिरफ्तार किया गया वहीं एक अन्य को पटाखे बेचते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़े | Bihar: उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर ‘सस्पेंस’ पर सुशील मोदी का छलका दर्द, ट्वीट कर लिखा- कार्यकर्ता का पद कोई नहीं छीन सकता.

चंडीगढ़ पुलिस ने यहां एक बयान में कहा, "चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध है। इन आदेशों को लागू करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा शहर में पर्याप्त संख्या में जवान तैनात किए गए थे।”

पुलिस के अनुसार 14-15 नवंबर की रात को पटाखे बेचने व चलाने वालों के खिलाफ भादंसं की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कुल 12 मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़े | Bihar: विधानमंडल के नेता चुने गए तारकिशोर प्रसाद, डिप्टी सीएम के तौर पर सुशील मोदी को कर सकते हैं रिप्लेस.

चंडीगढ़ प्रशासन ने छह नवंबर को कोविड-19 महामारी के बीच शहर में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।

पिछले साल दिवाली पर कुछ समय के लिए पटाखे चलाने की अनुमति के बावजूद, शहर में हवा की गुणवत्ता "बहुत खराब" बनी हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now