एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क दुर्घटना में 11 यात्रियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में महिला और बच्चों समेत कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क दुर्घटना में 11 यात्रियों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, सात अप्रैल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में महिला और बच्चों समेत कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आपातकालीन बचाव सेवा 1122 के प्रवक्ता के अनुसार, एक यात्री बस और एक तीन पहिया वाहन के बीच यह दुर्घटना रविवार रात जरानवाला में हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि बस जरानवाला से लाहौर जा रही थी तभी उसकी टक्कर तीन पहिया वाहन से हो गई और बस सड़क से नीचे उतर गई।

उन्होंने कहा, "आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। उनमें से तीन और लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।"

उन्होंने कहा कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).