देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 11 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 5,201 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में मंगलवार को 11 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या 5,201 हो गई।
पोर्ट ब्लेयर, 13 अप्रैल अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में मंगलवार को 11 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या 5,201 हो गई।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के सभी नये मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान हुई।
अधिकारी ने बताया कि 10 और लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 89 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 5,050 लोग बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं और 62 मरीजों की अब तक इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
प्रदेश में कुल 12,952 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड टीके की पहली खुराक जबकि 6,601 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
अधिकारी ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के 27,023 लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 50 लोगों को अब तक दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

